दुनिया (विश्व) की सबसे रहस्यमय जगह

Hello दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी अच्छे होंगे। दोस्तों दुनिया भर में अनेको ऐसी जगह है जो रहस्यों  से भरी पड़ी है। इनमे से कई जगहों के रहस्यों को वैज्ञानिक आज तक जरा भी सुलझा नहीं पाये है। जबकि कई जगहों के रहस्य को आंशिक रूप से सुलझा लिया गया है हालांकि अंतिम नतीजे पर पहुँचने के लिए अभी research जारी है। यह दुनिया अजीबोगरीब और रहस्यमयी जगहों से भरी हुई है। आज मैं आपको इस दुनिया की कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताऊँगा।




  • Moving Stones – Death Valley

क्या आपने कभी पत्थरों को अपने आप चलते हुए देखा है। California की death valley में कुछ पत्थर अपने आप खिसक कर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँच जाते है।
पत्थरों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक चले जाना नासा के लिए भी एक पहेली बना हुआ है। ये पत्थर अपने आप से ही खिसक कर आगे बढ़ते है। जिससे इनके चलने का निशान भी इनके पीछे बनता जाता है।
इनमे से कुछ पत्थरों का वजन तो 1 tones तक है। पत्थरों का अपने आप चलना वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि किसी ने भी उन पत्थरों को अपनी आँखों से खिसकते हुए नहीं देखा। सर्दियों में ये पत्थर अपने आप खिसक कर 250 मीटर से ज्यादा दुरी तक तय कर लेते है।
सन 1972 में इस रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिको की एक टीम बनाई गई। उस टीम ने पत्थरों के एक group पर अलग अलग नाम लिख दिये और उन सभी पत्थरों का 7 साल तक अध्ययन किया। उनमें से एक पत्थर का नाम केरीन था।

Comments